Rajasthan TV Banner

Janmashtami 2024 : इस बार की Janmashtami होने वाली है बेहद शुभ | Janmashtami Shubh Muhurat | News

सुनने के लिए क्लिक करें 👇👇👇👇

Janmashtami 2024 : इस बार की Janmashtami होने वाली है बेहद शुभ | Janmashtami 2024 News in Hindi | News 26 August को हमारे लाडले कृष्णा जी आने वाले हैं. इस बार की Janmashtami बेहद शुभ संयोग ला रही है। देखिए ये Special Report…

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म के अनुयायी भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की जाती है और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग में मनाया जाएगा।

Janmashtami 2024: सीएम योगी करेंगे महामहोत्सव का शुभारंभ, बृजभूमि को 583 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

तीर्थनगरी मथुरा में 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। महामहोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। सीएम यहां आने के बाद 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसमें मुख्य रूप से बरसाना रोप-वे का उद्घाटन शामिल रहेगा। 25 की रात को विश्राम के बाद 26 को जन्माष्टमी पर जन्मस्थान पर दर्शन कर यहां से रवाना होंगे। इसी के साथ ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा।
News & PR Desk
Author: News & PR Desk

हम हमेशा अपने दर्शकों को सबसे ताजातरीन और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आपको किसी खबर या जानकारी में कोई अपडेट की आवश्यकता लगती है, तो कृपया हमें सूचित करें। हम आपकी सुझाव और सुधारों को ध्यान में रखते हुए हमारी सामग्री को अपडेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार या प्रेस रिलीज है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया इसे हमारे ईमेल आईडी पर भेजें: RajasthanTVofficial(at)gmail (dot)com

Read More

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More