Rajasthan TV Banner

Delhi Flyover Car Deaths-दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से मिले तीन शव, ज़हरखुरानी की आशंका

Delhi Flyover Car Deaths

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक खड़ी कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। शुरुआती जांच में ज़हरखुरानी की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार में सवार लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की टाटा टियागो कार के अंदर तीनों को मृत पाया।

मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रंधीर, 47 वर्षीय नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार का मालिक भी मृतकों में शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार की गहन जांच की और इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

News Desk
Author: News Desk

हम हमेशा अपने पाठकों को सबसे ताजातरीन और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आपको किसी खबर या जानकारी में कोई अपडेट की आवश्यकता लगती है, तो कृपया हमें सूचित करें। हम आपकी सुझाव और सुधारों को ध्यान में रखते हुए हमारी सामग्री को अपडेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार या प्रेस रिलीज है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया इसे हमारे ईमेल आईडी पर भेजें: RajasthanTVofficial(at)gmail (dot)com

Leave a Comment

Read More

[ays_poll id=1]

Read More