जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर गुलाबी नगरी जयपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। ‘गोविंद के दीवाने’ की ओर से बुधवार, 2 सितंबर 2026 को श्री राधागोपी नाथ जी मंदिर, चांदपोल बाजार में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा।
इस जन्माष्टमी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण Zee TV सारेगामापा फेम आकांक्षा राव की विशेष भक्ति प्रस्तुति होगी। वे कार्यक्रम में ‘आओगे जब तुम ओ सांवरा’ सहित भक्ति संगीत की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी।
भजन संध्या में अनेक प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम में आकांक्षा राव के साथ देश के विभिन्न शहरों से आए भजन कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अविश तेवतिया, नई दिल्ली से और गुलाबी नगरी की शान और श्याम भजन प्रवाहक श्री अमित नामा, विजय सिंह भारद्वाज, सोनू छीपा, गोविंद तिवाड़ी एवं जय पंडित आयोजन में अपनी सुमधुर वाणी से श्री गोपीनाथ जी को रिझायेंगे।
जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार, भोग झांकी, स्वरूप झांकी तथा कीर्तिमान का बांसुरी वादन और पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन में संत-महात्माओं एवं धार्मिक विभूतियों का सान्निध्य भी रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, गोविंद के दीवाने जन्माष्टमी महोत्सव का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, संगीत और संकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जोड़ना है। आयोजकों ने जयपुरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
Author: News Desk
हम हमेशा अपने पाठकों को सबसे ताजातरीन और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आपको किसी खबर या जानकारी में कोई अपडेट की आवश्यकता लगती है, तो कृपया हमें सूचित करें। हम आपकी सुझाव और सुधारों को ध्यान में रखते हुए हमारी सामग्री को अपडेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार या प्रेस रिलीज है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया इसे हमारे ईमेल आईडी पर भेजें: RajasthanTVofficial(at)gmail (dot)com








