Rajasthan TV Banner

तीन दिवसीय विजयदान देथा साहित्य उत्सव उदयपुर में 17 मार्च से

 Road Connectivity Rajasthan

उदयपुर में 17 से 19 मार्च तक होगा ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव 2026’, जेन-जी मीडिया पर विशेष चर्चा

उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी के तत्वावधान में 17 से 19 मार्च तक उदयपुर में ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में साहित्य, मीडिया और संस्कृति से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाग लेंगे।

अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि 18 मार्च को आयोजित एक विशेष सत्र में ‘जेन जी – मीडिया और साहित्य’ विषय पर चर्चा होगी। इस सत्र में वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन, कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा और मुनीश अरोड़ा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार अकादमी परिसर में होने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के पद्मश्री और पद्म विभूषण सम्मानित साहित्यकारों, लेखकों, बुद्धिजीवियों तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

उत्सव के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी करेंगी। इस अवसर पर पद्मश्री सी.पी. देवल, कैलाश कबीर, विशेष कोठारी और उदयपुर कलेक्टर निमित मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्य उत्सव में विभिन्न विषयों पर 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें देश के प्रसिद्ध साहित्यकार और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

News & PR Desk
Author: News & PR Desk

हम हमेशा अपने दर्शकों को सबसे ताजातरीन और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आपको किसी खबर या जानकारी में कोई अपडेट की आवश्यकता लगती है, तो कृपया हमें सूचित करें। हम आपकी सुझाव और सुधारों को ध्यान में रखते हुए हमारी सामग्री को अपडेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार या प्रेस रिलीज है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया इसे हमारे ईमेल आईडी पर भेजें: tobcentre (at)gmail (dot)com

Leave a Comment

Read More

[ays_poll id=1]

Read More