[the_ad id="3137"]

जयपुर में विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति का महिला हिंसा रोकथाम पर जागरूकता अभियान

सुनने के लिए क्लिक करें 👇👇👇👇

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जयपुर। विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति द्वारा महिला हिंसा रोकथाम के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें भांकरोटा के गणेश विहार और मुकुन्दपुरा कच्ची बस्ती स्थित आंगनबाड़ी में महिलाओं और किशोरियों के साथ चर्चा की गई। इस चर्चा में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के रोकथाम के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया, साथ ही विशाखा संस्था द्वारा भांकरोटा थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

इस दौरान संस्था की काउंसलर ने महिलाओं को बताया कि वे घर और बाहर विभिन्न प्रकार की हिंसा का सामना करती हैं और अक्सर जानकारी के अभाव में उस हिंसा और प्रताड़ना को अपनी किस्मत मान लेती हैं, जो गलत है। काउंसलर ने उन्हें केन्द्र की कार्यशैली के बारे में समझाया और बताया कि वे कैसे अपनी समस्याओं का सामना कर सकती हैं और हिम्मत दिखा सकती हैं।

काउंसलर ने यह भी कहा कि अगर किसी महिला या बालिका के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना या हिंसा होती है, तो उन्हें तुरंत महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की काउंसलर को सूचित करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह की सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

महिलाओं को केन्द्र के कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे बेझिझक अपनी समस्याएं काउंसलर के साथ साझा कर सकें। चर्चा के दौरान, उपस्थित महिलाओं ने यह भी जानना चाहा कि यदि कोई उन्हें घर के बाहर परेशान करे, तो वे इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकती हैं। इस पर काउंसलर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का नंबर 7425018111 साझा करते हुए तत्काल इसकी सूचना देने की सलाह दी।

इस महत्वपूर्ण चर्चा में बड़ी संख्या में महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।

News & PR Desk
Author: News & PR Desk

हम हमेशा अपने दर्शकों को सबसे ताजातरीन और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आपको किसी खबर या जानकारी में कोई अपडेट की आवश्यकता लगती है, तो कृपया हमें सूचित करें। हम आपकी सुझाव और सुधारों को ध्यान में रखते हुए हमारी सामग्री को अपडेट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण समाचार या प्रेस रिलीज है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया इसे हमारे ईमेल आईडी पर भेजें: RajasthanTVofficial(at)gmail (dot)com

Leave a Comment

Read More

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश फिनटेक और बैंकिंग एजुकेशन में निभाएगी अहम रोल, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन से स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रैक्टिकल लर्निंग का फायदाः अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, टीसीएस

[the_ad_group id="27"]
[ays_poll id=1]

Read More

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश फिनटेक और बैंकिंग एजुकेशन में निभाएगी अहम रोल, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन से स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रैक्टिकल लर्निंग का फायदाः अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, टीसीएस